किशनगंज, दिसम्बर 2 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार की देर रात कार्रवाई कर ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में चल रहे अवैध विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कटिहार जिले के प्राणपुर निवासी मनोज विश्वास के रूप में की गई है, जो ठाकुरगंज अस्पताल में एक एनजीओ के माध्यम से सफाई सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के पुराने भवन में शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने भी इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी। सोमवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें चार बोतल विदेशी शराब के साथ दो आधी भरी बोतलें बरा...