किशनगंज, जनवरी 8 -- ठाकुरगंज में 8 जनवरी को होगा टीएलएम 3.0 मेला किशनगंज ठाकुरगंज में 8 जनवरी को होगा टीएलएम 3.0 मेला शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण सामग्री होगी प्रदर्शित ठाकुरगंज। निज संवाददाता प्रखंड स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला 3.0 का आयोजन 8 जनवरी 2026 को ठाकुरगंज उच्च विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने सभी सीआरसी समन्वयकों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि सभी संकुल समन्वयक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अंतर्गत चयनित विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी आयोजन के दिन सुबह 10 बजे तक स्थल पर उपस्थित हों। विद्यालयों द्वारा तैयार सामग्री विभागीय एसओपी के अनुरूप होनी चाहिए, जो कक्षा 1 से 5 के लिए निर्धारित की गई है। मेला का मूल्यांकन प्...