किशनगंज, दिसम्बर 15 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। नये वर्ष की शुरुआत ठाकुरगंज नगरवासियों के लिए एक खुशखबरी के साथ होने जा रही है। नगर पंचायत की ओर से वार्ड संख्या दो में एक अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसे अशोक सम्राट भवन नाम दिया गया है। यह भवन नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक सम्राट भवन के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 65 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी। भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि नगरवासी शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें, सांस्कृतिक आयोजन एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियाँ न्यूनतम शुल्क पर आसानी से आयोजित कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पू...