किशनगंज, दिसम्बर 10 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। ठाकुरगंज नगर में यातायात जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। दिन के समय बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश से नागरिकों को रोजाना जाम की परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर के मुख्य मार्गों पर घंटों तक वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे स्कूल, कार्यालय और बाजार जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जगह-जगह सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और बड़े वाहनों के अवैध प्रवेश से शहर का यातायात तंत्र बुरी तरह अस्त-व्यस्त बना हुआ है। सोनार पट्टी, बैंक रोड और मुख्य मार्ग जैसे इलाकों में सबसे अधिक जाम की स्थिति रहती है। संकरी सड़कों पर जब मालवाहक वाहन प्रवेश करते हैं, तो उनके मुड़ने में भी काफी परेशानी होती है, जिससे यातायात ठप हो जाता है।जिला प्रशासन ने करीब छह माह पूर्व बड़े वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.