लखनऊ, फरवरी 8 -- मिश्री की बगिया, गूंगे-बहरे स्कूल के पास शनिवार दोपहर सड़क किनारे रखे सीवर पाइप के अंदर एक युवक का शव मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव के पास सिरिंज भी मिली है। अनुमान है कि युवक नशे का लती था। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार दोपहर मिश्री की बगिया, गूंगे-बहरे स्कूल के पास सड़क किनारे रखे सीवर पाइप के अंदर शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि मृतक का नाम सुजीत लोधी (26) है। वह मिश्री की बगिया के पास ही रहता है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सुजीत के रूप में पहचान की। परिजनो...