किशनगंज, फरवरी 11 -- ठाकुरगंज (किशनगंज), निज संवाददाता। शहर के हॉस्पिटल चौक स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार को एक शिक्षक ने कक्षा छह के 11 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में आरोपी शिक्षक ने लिखित माफी मांगी तो मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार, छात्र मंगलवार को विद्यालय नहीं आया था और वह विद्यालय परिसर से सटे गांधी मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच देखने गया था। खेल के दौरान गेंद विद्यालय परिसर में चली गई, जिसे लेने के लिए वह अंदर गया। इसी दौरान विद्यालय के एक शिक्षक ने कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे छात्र के हाथ में गहरी चोट आई। घायल अवस्था में छात्र जब घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और कुछ स्थानीय लोगों के साथ विद्यालय पह...