किशनगंज, मार्च 25 -- ठाकुरगंज एक संवाददाता। नगर के क्लब मैदान में रविवार देर शाम कला एवं संस्कृति मंच के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और एक शाम अमर शहीदों के नाम शीर्षक से एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तीनों शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। दीप प्रज्वलन और हेलो किड्स विद्यालय के नन्हें-मुन्हों बच्चों के नेतृत्व में अतिथियों व दर्शकों की मौजूदगी में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या का आरंभ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य नीर डांस एकेडमी, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों पर आधारित शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। इसके अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.