किशनगंज, जनवरी 26 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड, जिला स्तर तथा सभी मतदान केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मतदाताओं को मतदान के महत्व तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई गई।विधानसभा क्षेत्र संख्या 53 ठाकुरगंज के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 299, 300, 301 तथा 302 पर स्थित 2 उच्च विद्यालय ठाकुरगंज के मैदान में बीएलओ धीरज रंजन, पुनीत कुमार, राजीव पासवान तथा प्रदीप पासवान ने बड़ी संख्या में उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दिवस का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.