लखनऊ, मार्च 2 -- ठाकुरगंज थाने की पुलिस का मंगलवार को मानवीय चेहरा देखने को मिला। फरीदीपुर में फुटपाथ पर रह रहे बुजुर्ग की रविवार को मौत हो गई। ठाकुरगंज पुलिस ने गुलाला घाट पर लावारिस शव का अंतिम संस्कार करवाया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक रविवार को सूचना मिली कि फरीदीपुर मोड़ पर गोलू गुप्ता की दुकान के सामने फुटपाथ पर रहने वाले 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह काफी समय से अकेले फुटपाथ पर ही रह रहे थे। सूचना पर चौकी प्रभारी भूहर शुभम त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार करने पर असमर्थता जताने पर पुलिसकर्मियों द्वारा गुलाला घाट पर पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करवाया गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.