किशनगंज, फरवरी 24 -- ठाकुरगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर सोमवार की रात ठाकुरगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। अभियान का नेतृत्व मंगलेश कुमार सिंह (एसडीपीओ टू) ने किया। फ्लैग मार्च में मकसूद आलम अशरफी (थानाध्यक्ष) एवं नवनीत कुमार (अपर थानाध्यक्ष) सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए एनएच 327 ई तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन से गश्त की। अभियान के दौरान नगर व ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की गई। पूछताछ के लिए दर्जनों लोगों को रोका गया, जिनसे पूछताछ के बाद आवश्यक सत्यापन कर छोड़ दिया गया। वहीं नगर क्षेत्र में बिना वैध कागजात के एक चारपहिया वाहन को जब्त किया गया। एसडी...