किशनगंज, अक्टूबर 4 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माने जाने वाला पर्व दुर्गा पूजा पूरे प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को पालन करते हुए हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार को पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले पूजा पंडालों में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर माता को विदाई दी। सिंदूर खेला का क्षण बड़ा ही भावुक, खूबसूरत और मनभावन था। हर तरफ उड़ते सिन्दूर और ढोल-नगाड़ों के बीच गीत संगीत ने माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा नवरात्रि के समापन के साथ ही सुबह से शहर में दुर्गा समितियों द्वारा मां की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला शुरू कर दिया गया। महिलाओं ने मां की विदाई से पहले उन्हें सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। बताते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.