किशनगंज, फरवरी 9 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड में किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के साथ अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने नेजागच्छ, बेसर बाटी, दल्लेगांव, भोगडाबर, तातपौवा, दूधओंटी, जीरनगच्छ आदि पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि विशेष अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रखंड में 55 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि अभी भी 6100 किसानों का रजिस्ट्रेशन बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल के कर्मी घर-घर जाकर किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बीडीओ ने कहा कि इससे केंद्र और बिहार सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ सीधे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.