किशनगंज, जनवरी 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को ठाकुरगंज नाई संघ की ओर से स्टेशन रोड स्थित नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर के प्रतिष्ठान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं संघ के सदस्यों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर ने की, जबकि संचालन संघ के महामंत्री भोला ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी नेता और गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री क...