किशनगंज, दिसम्बर 23 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को आसान बनाने और डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह (सिकंदर पटेल) ने 'ईज ऑफ लिविंग' के तहत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। नगर विकास एवं आवास विभाग की मंशा के अनुरूप इन कदमों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना और पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना है। जारी पत्र के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न कर, शुल्क, लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, व्यापारिक वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़ी सभी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से डिजिटाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत ऑनलाइन भुगतान, नगद रहित लेन-देन और सेवा वितरण की एकीकृत प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे आम लोगों को नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंग...