किशनगंज, जून 13 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत सचिव एवम स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025, दैनिक कचरा संग्रहण, कचरा शुल्क संग्रहण, ठोस एवम तरल अपशिष्ट प्रबंधन के रख रखाव एवम सामुदायिक स्वच्छता परिसर के रख रखाव की गहण समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अब्दाली ने उपस्थित कर्मियों को स्वच्छ्ता कार्य के निष्पादन एवम अनुश्रवण में रुचि लेने की हिदायत दी। इस कार्य मे किसी भी स्तर पर चूक या उदासीनता माफ नहीं की जाएगी। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षक के मानदेय कटौती के लिए संबंधित पंचायत सचिव को निदेशित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.