किशनगंज, अप्रैल 15 -- किशनगंज। उपविकास आयुक्त द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत भोगडाबर में मनरेगा द्वारा निर्माणाधीन खेल मैदान का सोमवार को निरीक्षण किया गया। खेल मैदान मे निर्मित बास्केटबॉल, वालीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट तथा रनिंग ट्रैक को मानक के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निदेश कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता को दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभुकों द्वारा निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर तीन दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करते हुए द्वितीय किस्त एवं द्वितीय किस्त वाले लाभुकों को तृतीय किश्त निर्गत करने का निदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.