सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। ऑल इंडिया सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर नये श्रम कानून, बैंक के निजीकरण के विरोध व आउट सोर्सिंग व ठेका प्रथा बंद करने समेत विभिन्न मांगो को लेकर गुरुवार को आयोजित देशव्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। बैंक, बीमा क्षेत्र समेत विभिन्न ट्रेड यूनियनों के शामिल होने से जिले की कई प्रमुख बैंकों की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सुबह से ही बैंकों में लेन-देन नहीं हो सका, जिससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के चलते पूरे जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हड़ताल के तहत इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचे। बैंक कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.