दुमका, अगस्त 4 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया एवं रानीश्वर की सीमा क्षेत्र में अमराथोल पहाड़ मे रविवार दो पहर तीन बजे ठनका गिरने से एक की मौत एवं एक के घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सहरडीह गांव के अभिषेक टुडू एवं गोमस्ता सोरेन अमराथोल पहाड़ में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान ठनका गिरने से सहर डीह गांव के अभिषेक टुडू की मौत हो गई।वही बुदुडीह गांव के गोमस्ता सोरेन ठनका के चपेट में आकर घायल हो गया।अभिषेक टुडू मसलिया थाना क्षेत्र के सहरडीह गांव के रहने वाला है। अभिषेक टुडू बुदुडीह गांव में रहता था।साथ ही दो मवेशी की ठनका के चपेट में आकर मौत हो गई। वही सात मवेशी के जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.