घाटशिला, जुलाई 20 -- बहरागोड़ा।रविवार दोपहर को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी गांव में ठनका गिरने से लासरो मुर्मू के दो बैल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय दोनों बैल बारिश के कारण घर पर बंधे थे। वहीं सूचना पाकर मुखिया राम मुर्मू भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी प्रखंड प्रशासन को दी गई। बताया गया कि जिस समय ठनका गिरी उसी समय घर के सारे सदस्य घर पर मौजूद थे। लेकिन सभी लोग बाल बाल बच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.