अररिया, मई 20 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता करजाईन थाना क्षेत्र के बौराहा वार्ड 4 में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे ठनका के चपेट में आने से 57 वर्षीय मो० मुस्तुफ़ा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पेशे से राज मिस्त्री का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी रमजीना खातुन, चार बेटे व दो बेटियों को अपने पीछे छोड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुस्तुफा रोज सुबह की तरह मंगलवार को भी अपने घर से दूध लाने निकला था। अचानक घर के पास ही ठनका उन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे बौराहा पैक्स अध्यक्ष मो. सकील, मोतीपुर पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मो. आलम, मनीष सिंह, मो. इजराईल अंसारी, मो. शमशाद ने बताया कि मो. मुस्तुफ के मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मजद...