बक्सर, जून 29 -- नावानगर। बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना बासुदेवा थाना के कुकुरभुंका गांव की है। मृतक किशोर मोहित कुमार (15 वर्ष) मिर्जा राम का पुत्र था। जो घर के बहत अन्य बच्चों के साथ बारिश में खेल रहा था। तभी, जोर से बिजली कड़की व ठनका गिर गया। जिसकी चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया भोला सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों के साथ किशोर को नावानगर सीएचसी में ले गए। जहां चिकित्सकों ने किशोर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मुखिया ने घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों वो पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.