सुपौल, जून 23 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की तुलापट्टी पंचायत के तुलापट्टी गांव में ठनका गिरने से एक युवक किसान की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तुलापट्टी पंचायत के वार्ड एक निवासी लालचंद कामत का बड़ा बेटा विकास कुमार (23) रविवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से कुछ दूर अपने खेत में धान रोपाई को लेकर खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे तेज गर्जन और हवा के साथ हुई बारिश में गिरे ठनका की चपेट में वह आ गया। इस दौरान विकास की मौत मौके पर हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते मृतक के घर में मातम पसर गया। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास की इसी साल मार्च माह में शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर सुन पत्नी पार्वती देवी का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। मृतक की मां रीता देवी और पिता लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.