मधेपुरा, मई 20 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत में रविवार की दोपहर आंधी और बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गयी। महिला घास काटकर घर लौट रही थी। बताया गया कि चैनपुर वार्ड दो निवासी मो. एजाजुल की पत्नी सोफिया खातून (35) अपनी पुत्री तरन्नुम प्रवीण और मो.मुर्शीद की पत्नी गुलेशा खातून के साथ मवेशी का चारा लाने बहियार गयी थी। इसी दौरान आंधी के साथ हल्की बारिश होने होने लगी। बिजली की गड़गड़ाहट होने तीनों भागते हुए एक बांस की झाड़ी के पास रूक गयी। इस दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बांस की झाड़ी पर ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से सोफिया खातून की मौत हो गयी। जबकि गुलेशा खातून जख्मी हो गयी। इस घटना से भयभीत पुत्री तरन्नुम प्रवीण शोर मचाते हुए गांव पहुंचकर परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.