भागलपुर, जून 1 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के गोकुल मथुरा तेलिया बांध में आम तुड़वा रहे दो युवक ठनका गिरने से बाल-बाल बच गए। ठनका बगल के ताड़ के पेड़ पर गिरा। जबकि वे दोनों बगल के आम पेड़ के पास लगाए त्रिपाल में बारिश से बचने के लिए छुपे थे। ठनका गिरने से सोमनाथ सोरेन (20 वर्ष) और रोहित मुर्मू को झटका लगा। दोनों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...