बेगुसराय, जनवरी 4 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच अलाव व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के दावे जमीनी हकीकत में पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। 16 पंचायतों वाले इस प्रखंड में मात्र चार चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाकर प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी की औपचारिकता पूरी कर ली है, जबकि सैकड़ों गरीब, मजदूर, बुजुर्ग और राहगीर ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। अंचलाधिकारी पृथा अखौरी की ओर से रामपुर हटिया, बागडोव बाजार, खोरमपुर ढाला और लुचो चौक रचियाही में अलाव की व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया है। उनका कहना है कि सभी स्थानों से लोकेशन और फोटो भी मंगाए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। अधिकांश पंचायतों और प्रमुख बाजारों में अलाव का कहीं कोई नामोनिशान तक नहीं दिख रहा। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे तक खोरमपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.