मधुबनी, मार्च 9 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। करंट लगने से रविवार को 12 वर्षीय कृष्ण कुमार (12) की मौत हो गयी। वह रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ठठरी गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके घर के बगल में बिजली का तार लटका हुआ था। खेलते-खेलते वह नंगे तार की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे अंधराठाढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में चर्चा है कि घटना के तीन-चार दिन पहले कृष्ण के घर के बगल में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। डीजे संचालक ने कृष्ण कुमार के आंगन होकर नंगा तार खींचकर बिजली पोल से गुजरते तार से लटकाया था। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर थाना एसएचओ आयशा कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.