बरेली, दिसम्बर 13 -- फरीदपुर। दो वर्ष की बच्ची को सरकारी अनुदान की रकम भेजने का झांसा देकर ठग ने युवक के मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा। टच करते ही पांच ट्रांजेक्शन में उनके चालू खाते से 87964 रुपये कट गए। युवक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक भुता के लाडपुर खटेली गांव के रहने वाले अनीश के फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी का अधिकारी बताते हुए दो वर्ष की बच्ची के लिए अनुदान भेजने का झांसा दिया। ठग ने युवक के मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा। ठग के भेजे गए क्यूआर कोड को अनीश ने टच किया। इसी दौरान पांच बार में 87964 रुपये उनके बैंक खाते से कट गए। पुलिस ने ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...