गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर की गई धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपना बैंक खाता 20 हजार रुपये जालसाज को उपलब्ध कराया था। सात जून 2025 को एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई थी, जिसमें उसे घर बैठे टास्क पूरे करके ऐप के माध्यम से पैसे कमाने का लालच दिया गया। उनसे 72 रुपये ठग लिए गए। शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। निरीक्षक मनोज कुमार और उनकी टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। टीम ने 21 जून को आरोपी रोहित वालिया को जयपुर से गिरफ्तार किया। जांच और आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.