बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरातीनगर में रहने वाली शालिनी शाक्य के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से अज्ञात बदमाशों ने यूपीआई के माध्यम से 59 हजार रुपए पार कर दिए। पीड़िता के अनुसार, 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर बैंक से रुपये कटने का मैसेज आया, जिसे देखकर वह दंग रह गईं। शालिनी का कहना है कि उन्होंने न तो कोई लेनदेन किया और न ही किसी के साथ अपना ओटीपी या बैंक विवरण साझा किया। बैंक शाखा से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि रकम यूपीआई के जरिए निकाली गई है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि बैंक से ट्रांजैक्शन डिटेल मांगी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...