बांदा, फरवरी 7 -- बांदा। अमलोर गांव के केसिया डेरा निवासी राजू उर्फ भालू की पत्नी के खाते से ठगों ने एक लाख रुपये पांच हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जनवरी को पैलानी डेरा में मोबाइल गिर गया। मोबाइल में उसकी पत्नी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से जुड़ा फोन-पे ऐप पड़ा था। कवर के पीछे एटीएम कार्ड भी था। पत्नी के खाते में करीब एक लाख पांच हजार रुपये जमा थे। जब उसने 23 जनवरी को उसी नंबर की नई सिम निकलवाई तो खाते से हुए लेन-देन की जानकारी मिली। ठग ने मोबाइल का पासवर्ड इस्तेमाल कर तीन बार में एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम से भी रकम निकाली गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया क ट्रांजेक्शन और मोबाइल डिटेल के आधार पर शातिर की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...