समस्तीपुर, मई 26 -- पूसा। साइबर ठग की ओर से दो क्रेडिट कार्ड से एक लाख 33 हजार 154 रूपये निकाल लेने का मामला प्रकाश मेें आया है। वैनी थाना क्षेत्र के खैरी ग्राम निवासी तनुज कुमार ने साईबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में साइबर क्राइम, समस्तीपुर के पुलिस उपाधीक्षक ने वैनी थानाध्यक्ष को केस दर्ज कर अग्रेतर कारवाई का निर्देश दिया है। 7 मई को अनजान नंबर से खुद को आरबीएल बैंक कस्टमर केयर, मुंबई दादर बताते हुए तनुज कुमार के कार्ड पर एक्सट्रा चार्ज लगने की जानकारी दी। साथ ही उसे बंद करने के लिए वाट्सअप पर एक आरबीएल बैंक का एप भेजा। आवेदक के अनुसार आरबीएल क्रेडिट कार्ड से 73 हजार 859 एवं एचडीएफसी बैंक खाते से 59 हजार 295 रूप्ये की निकासी की गई। इस धोखाधड़ी की शिकायत आवेदक ने 1930 पर भी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.