नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। उत्तर जिला साइबर पुलिस ने ठगों को बैंक खाता मुहैया करने वाले दो युवकों को हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। इन युवकों के बैंक खातों से 16 साइबर ठगी की शिकायतें और मिली हैं। डीसीपी राजा बांठिया ने सोमवार को बताया कि बुराड़ी निवासी केवल कुमार की शिकायत पर 30 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित एक कॉलेज में अकाउंटेंट हैं। उनकी व्हाट्सऐप चैनल के जरिए एक महिला से पहचान हुई थी। महिला ने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराकर शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर उनसे 3.30 लाख रुपये की ठगी की थी। एसआई अरविंद यादव की टीम ने बैंक खातों के जरिए जांच शुरू की और पांच नवंबर को मेहम से नीरज और रोहतक से अमन को गिरफ्तार कर लिया। इसमें नीरज अपने बैंक खाते को अमन के जरिए ठगों तक पहुंचाता था। इन्हें जमा हुई र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.