फरीदाबाद, दिसम्बर 6 -- फरीदाबाद। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 38 लाख 54 हजार रुपये की ठगी के मामले में बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-86 निवासी पीड़ित व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया था फेसबुक फ्रेंड ने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का झांसा दिया था। उसने क्रिप्टोकरेंसी में 38 लाख 54 हजार रुपये निवेश कर दिए थे। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के हरिकिशन निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को दिया था। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। वहीं, साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लाख 288 हजार रुप...