फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना सेंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक बैंक खाताधारक को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की की पहचान जयपुर के पनहारी खतवाड़ी खुर्द निवासी छित्तर मल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी बैंक खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया हुआ था। उसके खाते में ठगी की रकम में से 89 हजार रुपये जमा हुए थे। आरोपी जयपुर में वाहन चलाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बता दें कि जीवन नगर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल को अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष पांच अगस्त को उसे टेलिग्राम पर एक लिंक प्राप्त हुआ था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलि...