लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में ठगों और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। अपराधी, हिस्ट्रीसीटर और ठग सत्ता से गठजोड़ कर आम जनता को लूट रहे है। सरकार सदन से सड़क तक जनता को अपराधियों और हिस्ट्रीसीटरों के अवैध कारनामों और वसूली की कहानियां सुनाती नहीं थकती। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में न जाने कितने ठगों और लुटेरों ने श्रद्धालुओं की आस्था का दोहन किया। सरकार के ब्रांड एम्बेसडर नाविक को लेकर आ रही कहानियां हैरान करने वाली है। इसी कहानी से भाजपा सरकार की नीति और नियत का पता चल जाता है कि वह कैसे चल रही है? उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब सरकार प्रदेश की जनता को ठगने वाले ठगों और दबंगों का महिमा मंडन कर रही है। अगर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.