नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगी से लोगों को बचाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस आगामी 30 दिनों तक जागरूकता अभियान चलाएगी। अभियान जनपद के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क के साथ मिलकर चलाया जाएगा। सभी थानों के प्रभारियों को अभियान के बारे में अवगत करा दिया गया है। डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाने का खाका तैयार किया गया है। आगामी 30 दिनों तक विभिन्न संस्थानों, सोसाइटियों, कंपनियों, सेक्टरों और फैक्टरियों में साइबर जागरूकता अभियान चलेगा। जिस क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होगा वहां के स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क की भी इसमें सहभागिता होगी। साइबर विशेषज्ञों द्वारा भी ठगी के बचाव की जानकारी दी जाएगी। जगह-जगह पर पंफलेट और पोस्टर लगाकर भी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.