रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, संवाददाता। न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मलियाज की अदालत ने ठगी मामले में ट्रायल फेस कर रहे सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने अर्जुन कुमार, ध्यानश्याम कुमार उर्फ घनश्याम कुमार, निखत परवीन उर्फ आशु नाज, काजल कुमारी, मीना कुमारी और बबिता कुमारी को बरी किया। सूचक ने गवाही में यह स्वीकार किया कि उसे पूरी राशि वापस मिल चुकी है, उसे कोई शिकायत नहीं है और वह आगे कार्यवाही नहीं चाहती। सूचक पिंकी कुमारी ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात आरोपी अर्जुन कुमार से हुई, जिसने रकम दोगुनी करने का लालच देकर Rs.6.23 लाख रुपए का निवेश कराया। आरोप था कि 'ट्रस्ट वॉलेट' नामक ऐप और सोलर टेक्नो कंपनी के नाम पर राशि जमा कराई गई, लेकिन बाद में निकासी नहीं होने दी गई। इस कथित ठगी में कुल 24 पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लग...