महाराजगंज, दिसम्बर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले पीड़ित निवेशकों ने अपने भुगतान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना देकर आक्रोश प्रकट किया। धरने के बाद ठगी पीड़ितों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित निवेशकों ने बताया कि कई बार धरना देने के बाद भी जिम्मेदार ठगी पीड़ितों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में फिर शांतिपूर्वक तरीके से धरना देने का फैसला किया गया है। जिलाध्यक्ष कृष्णमोहन गुप्ता ने बताया कि जनता और ठगी पीड़ितों की न्यायपूर्ण मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर नर्वदेश्वर पटेल, हरिलाल वर्मा, रामबेलास शर्मा, सत्यप्रकाश पटेल, दीपचंद्र अग्रहरि, रामनारायन, हरिराम यादव, रामप्रीत साहनी, हीरा प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.