कोटद्वार, फरवरी 19 -- पीएसीएल ठगी पीड़ित लोगों ने कंपनी में अपनी जमा राशि को वापस दिलाने की मांग की है। इस संबध में पीड़ितों ने महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने कहा कि 20 फरवरी को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। सुखदेव शास्त्री के नेतृत्व में पीड़ितों ने महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी की लुभावनी योजना में आकर उन्होंने अपनी जमा पूंजी को कंपनी में निवेश कर दिया। अचानक से कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया गया। तब से वे रकम वापसी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी कानून 2019 बनाया गया है, जिसमें ठगी पीड़ितों के भुगतान की गारंटी दी गई है, लेकिन वर्तमान में अधिकारी इस कानून का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.