पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पूरनपुर। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया कि भुगतान की गारंटी के अधिकार कानून अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के तहत ठगी पीड़ित को जमा राशि का दो से तीन गुना भुगतान कराया जाए। निर्दोष एजेंट को सुरक्षा सम्मान रोजगार और पुनर्वास का अधिकार देने की मांग की गई। इसके अलावा ठग और बेईमानों को धारा 111 के तहत मृत्यु दंड देकर भारत को ठग मुक्त और बेईमान रहित राष्ट्र स्थापित करने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र त्रिवेदी, हरिश्चंद्र शर्मा, चंद्रपाल सिंह और सुनील कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...