फतेहपुर, जनवरी 25 -- जाफरगंज। खजुहा ब्लाक के गांव धौरहरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में रविवार को ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक सूरजदीन विश्वकर्मा ने बताया कि चिटफंड कंपनियों में निवेशकों का करोड़ो पैसा फंसा हुआ है। जिसको लेकर 17 महीने से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक निवेशकों का भुगतान नहीं हो पाया है। हम सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा सरकार द्वारा अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम लागू करवाएंगे जाने की मांग की। बैठक में डॉक्टर रामस्वरुप वर्मा, राकेश कुमार साहू, अंबिका प्रसाद, डा. बिंदा प्रसाद, सतीश कुमार, रामकरण राजपूत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.