औरैया, फरवरी 1 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही औरैया पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना साइबर की सक्रियता से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई एक महिला की 62,107 रुपये की धनराशि सुरक्षित रूप से वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना टीम ने मामले की गहनता से जांच की। त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई पूरी धनराशि को पीड़िता के खाते में वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों और थाना साइबर साइबर सेल औरैया की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है कि समय पर शिकायत करने से साइबर ठगी की रकम...