नोएडा, दिसम्बर 4 -- ग्रेटर नोएडा। कासना थाने की साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने युवक से ठगे गए चार लाख रुपये उसके खाते में वापस करवाए। साइबर ठगों ने पीड़ित को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कासना कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव में अनिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिनों पहले अनिल के साथ साइबर ठगी हुई थी। उन्होंने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। थाना कासना साइबर हेल्प डेस्क पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से सामंजस्य स्थापित किया और आवेदक के चार लाख रुपये वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...