चंदौली, मई 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सकलडीहा कोतवाली के देवरापुर गांव निवासी मनीष यादव से ठगों ने बिहार में न्यायालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपये ठगी कर ली। ठगों ने उसे ज्वानिंग लेटर भी थमा दिया। छह माह नौकरी करने के बाद पता चला कि उसकी ज्वाइनिंग ही नहीं हुई है, बल्कि यह पूरा मामला ही फर्जी है। मनीष की शिकायत पर सकलडीहा कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ छह महीने पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के छह माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर मनीष ने अब शनिवार को एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त मामले का उजागर आज मीडिया के सामने ठगी के शिकार मनीष कुमार ने बताया कि चार वर्ष पहले गांव के ही उमेश यादव ने बताया कि बिहार के पटना निवासी प्रशांत कुमार वर्मा कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। उसके कहने पर प्रशांत कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.