सहारनपुर, फरवरी 6 -- ठगी के मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को पकड़ा है, जबकि उसके साथी मुख्य आरोपी की पुलिस ने तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पकड़े गए युवक को जबलपुर पुलिस अपने साथ ले गई। दरअसल, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ निवासी युवक लोगों से ऑनलाइन ठगी करता है। आरोपी फोन पर लोगों को तरह-तरह के झांसे देकर निशाना बनाता है। पिछले दिनों आरोपी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक व्यक्ति से 8.50 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने जबलपुर पुलिस को जानकारी देकर मामला दर्ज कराया। आरोपी ने ठगी की रकम कोतवाली मंडी क्षेत्र के आली की चुंगी निवासी एक युवक के खाते में ट्रांसफर कर दी। शुक्रवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने आली की चुंगी निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मुख्य आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.