नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। साकेत जिला अदालत ने ठगी के एक मामले में गिरफ्तार कारोबारी सत्य प्रकाश बगला को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह आदेश दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की अर्जी पर पारित किया गया। बगला को अक्तूबर 2025 में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी शिकायत कोलकाता निवासी वरिष्ठ नागरिक दंपति ने की थी। मामला एक्सक्लूसिव कैपिटल लिमिटेड से जुड़े कथित फंड की हेराफेरी और गबन से संबंधित है। आरोप है कि कंपनी के धन को अन्य खातों में ट्रांसफर कर उसका दुरुपयोग किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चकिता श्रीवास्तव की अदालत ने जांच अधिकारी की दलीलें सुनने के बाद पुलिस हिरासत की अनुमति दी। हालांकि पुलिस ने 10 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल तीन दिन की ही मंजूरी ...