भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अहमदाबाद में ऑनलाइन ठगी करने के बाद उसी पैसे से शहर में सेनको आभूषण दुकान से 13 लाख के आभूषण की खरीदारी करने का आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। साइबर पुलिस ने उस कांड में जामताड़ा के रहने वाले अशोक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आभूषण दुकान आने के लिए मुख्य आरोपी ने अशोक की ही गाड़ी का इस्तेमाल किया था। गिरफ्तारी के बाद अशोक ने मुख्य आरोपी की पूरी जानकारी पुलिस को दी है। उसका संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया है लेकिन उस नंबर को बंद कर मुख्य आरोपी फरार हो गया है। उसके नंबर का सीडीआर निकालकर उससे संपर्क करने वाले अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही है ताकि उसका पता चल सके। आभूषण खरीदने में आरोपी ने 11 लाख रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया था जिसके बाद सेनको आभूषण दुकान के खाते को अहमदाबाद पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.