जमशेदपुर, जून 18 -- साकची गोलचक्कर पर पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला गौरी मिश्रा अबतक कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा चुकी है। पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा, जब वह कहीं भागने की फिराक में थी। गौरी मिश्रा मूल रूप से घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हंस भवन की रहने वाली है। कुछ वर्षों से वह सिदगोड़ा के पदमा रोड में किराये पर रह रही थी। उसकी पारिवारिक मित्रता बगल में रहने वाली कमलजीत कौर से हुई। भरोसा जीतने के बाद गौरी ने बेटी के इलाज के नाम पर उनसे धीरे-धीरे कर दस लाख रुपये ले लिए। काफी समय तक वह पैसे लौटाने के नाम पर टालमटोल करती रही। जब दबाव बढ़ा तो चेक काटकर दे दिया, लेकिन वह चेक भी बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद कमलजीत कौर ने न्यायालय की शरण ली। मामले में कोर्ट ने गौरी मिश्रा क...