फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 32 हजार 576 रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खोड़ा कॉलोनी, गाज़ियाबाद निवासी आनंद मिश्रा, सेक्टर-62 नोएडा निवासी अंकित कुमार और बहरामदपुर गाजियाबाद निवासी रितेश यादव के रूप में हुई है। आरोपियों ने बस्सापाड़ा ओल्ड फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने नोएडा में कार्यालय बनाया हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...