देवघर, मई 15 -- सारठ,प्रतिनिधि। बिहार के सीतामढ़ी जिले कि पुलिस 2011 के एक ठगी मामले में पथरडा ओपी क्षेत्र के तीन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सारठ पहुंची। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार पथरडा ओपी क्षेत्र के बारापंसारी गांव निवासी गुलाम हुसैन , रसीद अंसारी, आरिफ अंसारी के ऊपर सीतामढ़ी जिले के महसोल थाना में 85/2011 के तहत ठगी करने का मामला दर्ज है। उक्त मामले को लेकर बुधवार को महसोल थाना के एसआई पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम सारठ पहुंची एवं सारठ पुलिस के साथ बारा पंसारी गांव में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कि प्रक्रिया चल रही थी। समाचार लिखे जाने तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.